रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट RRB Apply पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही दर्ज करें। इसके अलावा आवेदन करने से पहले आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है।
जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स
रेलवे जोन पदों की संख्या मध्य रेलवे 870 पूर्व तटीय रेलवे 169 पूर्व मध्य रेलवे 186 पूर्व रेलवे 291 इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 236 उत्तर मध्य रेलवे 268 पूर्वोत्तर रेलवे 169 पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 701 उत्तर रेलवे 548 उत्तर पश्चिम रेलवे 199 रेल पहिया कारखाना 05 दक्षिण मध्य रेलवे 368 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 90 दक्षिण पूर्व रेलवे 576 दक्षिण रेलवे 785 दक्षिण पश्चिम रेलवे 240 पश्चिम मध्य रेलवे 231 पश्चिम रेलवे 544 कुल पद 6565
पदों का विवरण
पद का नाम वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड-III 6242 टेक्नीशियन ग्रेड-I 323 कुल 6565
शैक्षणिक योग्यता
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)
बीएससी या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा
टेक्नीशियन ग्रेड-III
10वीं पास
संबंधित ट्रेड में आईटीआई
आयु सीमा
पद आयु सीमा टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल 18 से 33 वर्ष टेक्नीशियन ग्रेड-III 18 से 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जाम
सैलरी
पद वेतन टेक्नीशियन ग्रेड-III ₹29,200 प्रतिमाह टेक्नीशियन ग्रेड-I ₹19,900 प्रतिमाह
CBT एग्जाम पैटर्न
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल
कुल समय : 90 मिनट
निगेटिव मार्किंग : 1/3 अंक
विषय प्रश्न अंक जनरल अवेयरनेस 10 10 रीजनिंग 15 15 कंप्यूटर बेसिक्स 20 20 गणित 20 20 बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग 35 35 कुल 100 100
टेक्नीशियन ग्रेड-III
विषय प्रश्न अंक गणित 25 25 रीजनिंग 25 25 जनरल साइंस 40 40 जनरल अवेयरनेस 10 10 कुल 100 100
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट RRB Apply पर जाएं।
होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
“New Registration” पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें।
आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।