RRB Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे टेक्नीशियन के 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Railway Technician Recruitment 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीएससी योग्यताधारी उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है।


RRB Railway Technician Recruitment 2026 Overview

DetailsInformation
भर्ती संस्थाRailway Recruitment Boards (RRBs)
विभागMinistry of Railways
भर्ती का नामRRB Railway Technician Recruitment 2026
नोटिफिकेशन नंबरCEN No. 02/2026
पद का नामTechnician Grade-I Signal & Technician Grade-III
कुल पद6565
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन

महत्वपूर्ण तिथियां

EventDate
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी23-29 मई 2026
आवेदन शुरू30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 जुलाई 2026
परीक्षा तिथिबाद में घोषित होगी

आवेदन शुल्क

CategoryFees
General / OBC / EWS₹500
SC / ST / PWD₹250

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।


आयु सीमा

  • Technician Grade-III: 18 से 30 वर्ष
  • Technician Grade-I Signal: 18 से 33 वर्ष
  • आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

पद विवरण एवं योग्यता

Post NameVacancyQualification
Technician Grade-I Signal323B.Sc / Diploma
Technician Grade-III624210th Pass + ITI

सैलरी डिटेल

Post NamePay LevelInitial Pay
Technician Grade-I SignalLevel-5₹29,200
Technician Grade-IIILevel-2₹19,900

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन CBT परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।


महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार केवल एक RRB में आवेदन कर सकते हैं।
  • एक Pay Level के लिए एक ही आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • दोनों Pay Level के लिए आवेदन करने पर अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे।
  • आवेदन के दौरान आधार सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
  • आधार की जानकारी 10वीं की मार्कशीट से मेल खानी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

  1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  3. संबंधित Pay Level के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें।
  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI / Diploma / B.Sc प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
RRB Railway Technician Bharti 2026 NotificationShort Notice
RRB Railway Technician Vacancy 2026 Apply OnlineComing Soon
Official Websitehttps://indianrailways.gov.in/

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now