Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन

Bank of Baroda ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर के विभिन्न राज्यों में यह भर्ती आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 मई 2026 से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह शानदार अवसर है। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, आवेदन शुल्क, योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।


Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संस्था का नामBank of Baroda
पद का नामApprentice
कुल पद5000
आवेदन शुरू19 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि8 जून 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
नौकरी स्थानपूरे भारत में

Category Wise Vacancy Details

वर्गपद संख्या
UR2148
OBC1208
EWS486
SC717
ST441
कुल पद5000

State Wise Vacancy Details

राज्यपद
उत्तर प्रदेश764
बिहार179
राजस्थान412
मध्य प्रदेश136
महाराष्ट्र580
गुजरात960
कर्नाटक438
पश्चिम बंगाल194
तमिलनाडु199
आंध्र प्रदेश188
केरल111
दिल्ली91

अन्य राज्यों की विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।


आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
SC / ST / PwBD₹200 + GST
General / OBC / EWS Male₹800 + GST
Female / Transgender₹600 + GST

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।


शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए।
  • ग्रेजुएशन किए हुए 4 वर्ष से अधिक समय नहीं हुआ होना चाहिए।
  • उम्मीदवार पहले किसी अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में शामिल नहीं रहा हो।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Career सेक्शन में जाकर Current Opportunities विकल्प खोलें।
  3. Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  4. Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  5. रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटतिथि
आवेदन शुरू19 मई 2026
अंतिम तिथि8 जून 2026

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Bank of Baroda Apprentice Recruitment Apply OnlineApply Now
Bank of Baroda Apprentice Recruitment Notification 2026 PDFDownload PDF
Official WebsiteClick Here

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now