Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course 2026: सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी ने जारी किया डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स नोटिफिकेशन

राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा Diploma और Certificate Course Admission 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन कोर्सों को करने वाले अभ्यर्थियों को भविष्य की राजस्थान पुलिस भर्ती में बोनस अंक का लाभ भी मिलेगा।

विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है, जबकि कोर्स फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है।

इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत Criminology, Police Administration और Cyber Security जैसे महत्वपूर्ण कोर्सों में एडमिशन दिया जाएगा। खास बात यह है कि इन कोर्सों को करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस भर्ती में अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे, जिससे चयन की संभावना बढ़ सकती है।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Overview

DetailsInformation
Admission NameSPUP Diploma Admission 2026
UniversitySardar Patel University of Police Security & Criminal Justice
CoursesDiploma & Certificate Courses
Application ModeOnline
Session2026
LocationJodhpur

महत्वपूर्ण तिथियां

EventDate
आवेदन की अंतिम तिथि25 जून 2026
कोर्स फीस जमा करने की अंतिम तिथि30 जून 2026

आवेदन शुल्क

CategoryFees
General / OBC / EWS / MBC₹200
SC / ST / PH₹100

शैक्षणिक योग्यता

इन कोर्सों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। साइबर सिक्योरिटी कोर्स के लिए बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी आवश्यक होगी।

Course NameDurationQualification
Diploma in Criminology1 वर्ष12वीं पास
Diploma in Police Administration1 वर्ष12वीं पास
Diploma in Cyber Security1 वर्ष12वीं पास + कंप्यूटर ज्ञान
Certificate Course in Cyber Security6 माह12वीं पास

कोर्स फीस

Course NameModeFees
Diploma in CriminologyRegular₹10,000
Diploma in CriminologyPrivate₹8,500
Diploma in Police AdministrationRegular₹10,000
Diploma in Police AdministrationPrivate₹8,500
Diploma in Cyber SecurityRegular₹25,000
Diploma in Cyber SecurityPrivate₹15,000
Certificate Course in Cyber SecurityPrivate₹10,000

पुलिस भर्ती में मिलेंगे बोनस अंक

सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी से संबंधित डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस भर्ती में अतिरिक्त बोनस अंक दिए जाएंगे।

कोर्स / उपाधिअतिरिक्त अंक
M.A./M.Sc. Criminology, Cyber Security10 अंक
B.A./LLB Security Management एवं Social Science08 अंक
संबंधित विषयों में Diploma06 अंक

यह बोनस अंक उम्मीदवारों की मेरिट बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

इस एडमिशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन आवेदन और पात्रता की जांच के आधार पर किया जाएगा।

  • डिप्लोमा कोर्स की अवधि 1 वर्ष होगी।
  • प्रत्येक कोर्स में 2 सेमेस्टर होंगे।
  • प्रत्येक सेमेस्टर के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • Regular विद्यार्थियों की कक्षाएं विश्वविद्यालय में संचालित होंगी।
  • Private विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “New User Registration” पर क्लिक करें।
  3. नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  4. ई-मेल पर प्राप्त पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. “New Application Form” पर क्लिक करके कोर्स चुनें।
  6. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  9. आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कंप्यूटर सर्टिफिकेट (Cyber Security Course के लिए)

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Important Links

DescriptionLink
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course NotificationClick Here
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Apply OnlineClick Here
Official Websitewww.cetspup.in

राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह कोर्स काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। बोनस अंक मिलने से उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर देना चाहिए।

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now