FRI Dehradun Recruitment 2026: वन अनुसंधान संस्थान में 10वीं, 12वीं पास के लिए 91 पदों पर भर्ती

Forest Research Institute द्वारा ग्रुप-सी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत तकनीकी सहायक, वन रक्षक, एलडीसी, एमटीएस, स्टेनोग्राफर, पुस्तकालय सूचना सहायक सहित विभिन्न पदों पर कुल 91 रिक्तियां भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 3 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। संभावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी।

10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी जिसमें CBT परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा और स्किल/ट्रेड टेस्ट शामिल रहेगा।

FRI Dehradun Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामFRI Group C Recruitment 2026
संस्थानForest Research Institute (FRI)
कुल पद91
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी स्थानदेहरादून
परीक्षा मोडCBT

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू04 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जून 2026
CBT परीक्षाजून 2026
वर्णनात्मक परीक्षाबाद में घोषित होगी

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹1500
एससी / एसटी / महिला / PwD₹700

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹800 आवेदन शुल्क और ₹700 प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को केवल प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पदों के अनुसार 27 से 30 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

पद का नामपद संख्यायोग्यता
Library Information Assistant02स्नातक + लाइब्रेरी साइंस डिग्री
Technical Assistant04साइंस में स्नातक
Stenographer Grade II0212वीं पास + स्टेनो
Technician1112वीं साइंस
Store Keeper0312वीं पास
Technician Maintenance0910वीं + आईटीआई
Lower Division Clerk0812वीं पास + टाइपिंग
Forest Guard0712वीं साइंस
Multi Tasking Staff (MTS)4510वीं पास

कैटेगरी वाइज वैकेंसी

वर्गपद
UR13
SC03
ST15
OBC43
EWS17

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी:

चरण-1: Computer Based Test (CBT)

सभी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

चरण-2: Descriptive Test

इस चरण में उम्मीदवारों को लगभग 300 शब्दों का निबंध और एक पत्र/आवेदन लिखना होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जा सकती है।

चरण-3: Skill / Trade Test

कुछ पदों के लिए अलग से कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी:

  • LDC पद के लिए टाइपिंग टेस्ट
  • स्टेनोग्राफर के लिए स्टेनो टेस्ट
  • फॉरेस्ट गार्ड के लिए फिजिकल टेस्ट
  • तकनीशियन पद के लिए ट्रेड टेस्ट

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले FRI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

FRI Dehradun Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
FRI Dehradun Recruitment 2026 NotificationClick Here
FRI Dehradun Bharti 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://fri.icfre.gov.in/

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now