अहमदाबाद नगर निगम भर्ती 2026: 172 पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी ₹63,200 तक

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने शानदार अवसर प्रदान किया है। अहमदाबाद नगर निगम द्वारा कुल 172 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो फायर, तकनीकी और नगर निगम सेवाओं में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

कुल पदों का विवरण

अहमदाबाद नगर निगम भर्ती 2026 के तहत विभिन्न वर्गों के लिए पदों का आरक्षण इस प्रकार किया गया है:

  • सामान्य वर्ग – 69 पद
  • ईडब्ल्यूएस – 17 पद
  • एसईबीसी – 45 पद
  • एससी – 16 पद
  • एसटी – 25 पद

कुल पदों की संख्या: 172

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से संबंधित योग्यता होनी चाहिए:

  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • आईटीआई प्रमाणपत्र
  • फायर / ऑटोमोबाइल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या बीई
  • फायर फाइटिंग कोर्स
  • CCC प्रमाणपत्र
  • एएमसी स्वयंसेवी सेवा अनुभव

योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु निम्नानुसार होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 32 वर्ष

आरक्षित वर्ग को छूट:

  • SC / ST / SEBC / EWS / महिला उम्मीदवार: 5 वर्ष
  • दिव्यांग (PWD): 10 वर्ष

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹500
  • SC / ST / SEBC / EWS: ₹250
  • दिव्यांग उम्मीदवार: नि:शुल्क

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा:

  1. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  2. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल टेस्ट

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट

  • ऊंचाई: 165 सेमी
  • वजन: 3.50 किलोग्राम
  • छाती: 76 सेमी (सामान्य)
  • छाती विस्तार: 81 सेमी

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा, जो पद और अनुभव के अनुसार निर्धारित होगा।

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाएं
  • मेन्यू में “Career” विकल्प चुनें
  • संबंधित भर्ती के “Online Apply” लिंक पर क्लिक करें
  • मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करें
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now