Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट संविदा भर्ती का 3540 पदों पर आवेदन शुरु

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने Raj-CES Teaching Associates Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,540 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन लिंक 5 मई 2026 से सक्रिय हो गया हैं , इसमे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर की जाएगी।

RSSB Teaching Associates Bharti 2026 – Overview

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग राज्य में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती का कार्य करता है। Raj-CES Teaching Associates Recruitment 2026 उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत निकाली गई है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त किया जाएगा और प्रतिमाह 28,850 रुपए वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती NET, SLET या PhD योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है।

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Rajasthan Teaching Associates Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है —

  • NET (National Eligibility Test) उत्तीर्ण
  • SLET (State Level Eligibility Test) उत्तीर्ण
  • PhD की डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: आयु सीमा (Age Limit)

RSSB Teaching Associates Bharti 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
General / OBC (Creamy Layer)₹600
OBC (NCL) / EWS / SC / ST₹400
PWD (दिव्यांग)₹400

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

Rajasthan Teaching Associates Exam Pattern 2026 दो पेपरों में विभाजित है —

पेपरविषयप्रश्नअंकसमय
Paper 1General Studies of Rajasthan60751 घंटा
Paper 2पद से संबंधित विषय1203002 घंटे
कुल1803753 घंटे

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks)

  • General Category: प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक लाना अनिवार्य है।
  • SC / ST Category: प्रत्येक पेपर में 5% की छूट दी जाएगी, यानी न्यूनतम 31% अंक आवश्यक होंगे।

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RSSB Teaching Associates Selection Process 2026 पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: वेतनमान (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹28,850 रुपए वेतन दिया जाएगा। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

RSSB Teaching Associates Online Form 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें —

  1. सबसे पहले SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं
  2. अपनी SSO ID और Password से लॉगिन करें
  3. Recruitment Portal पर जाकर Teaching Associate Apply Link पर क्लिक करें
  4. यदि नए यूजर हैं तो पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें
  7. अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  8. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

विवरणतिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथिअप्रैल / मई 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि5 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

विवरणलिंक
Online Applysso.rajasthan.gov.in
Official Notificationrssb.rajasthan.gov.in
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

निष्कर्ष

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जिन्होंने NET, SLET या PhD की योग्यता हासिल की है। RSSB 3540 Vacancy 2026 के लिए आवेदन 5 मई 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और सभी पात्रता शर्तें जांच लें। सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now