Bank of Baroda ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर के विभिन्न राज्यों में यह भर्ती आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 मई 2026 से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह शानदार अवसर है। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, आवेदन शुल्क, योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।