जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन विभाग कल दोपहर बाद प्रेसवार्ता कर पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।
सूत्रों के मुताबिक चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कल शाम करीब 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना भी जताई जा रही है।
आचार संहिता लागू होने के बाद पंचायत चुनाव से जुड़ी गतिविधियां तेज हो जाएंगी। हालांकि, चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता को लेकर अंतिम पुष्टि निर्वाचन विभाग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।
ऐसे में सभी की नजर अब निर्वाचन विभाग की संभावित प्रेसवार्ता पर टिकी हुई है।
