GWSSB Recruitment 2026: 205 इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (GWSSB) ने सिविल और मैकेनिकल इंजीनियर के कुल 205 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई २०२६ हैं इसलिए अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन जरुर करे. अधिक जानकारी के लिए हमारे youtube चैनल Ns Guruji पर विजिट करे

GWSSB Recruitment 2026: पदों का विवरण

GWSSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती दो अलग-अलग इंजीनियरिंग पदों के लिए निकाली गई है।

पद का नामपदों की संख्या
सिविल इंजीनियर175
मैकेनिकल इंजीनियर30
कुल पद205

GWSSB Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है।

  • सिविल इंजीनियर पद : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
  • मैकेनिकल इंजीनियर पद : उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना आवश्यक है।

GWSSB Recruitment 2026: आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

GWSSB Recruitment 2026: आयु में छूट

  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, SEBC और EWS वर्ग के गुजरात मूल के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • महिला उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • पूर्व सैनिकों को सैन्य सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • गुजरात सरकार के कर्मचारियों को गुजरात सिविल सेवा नियम 1967 के अनुसार लाभ दिया जाएगा।

GWSSB Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  1. लिखित परीक्षा
  2. इंटरव्यू

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

GWSSB Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

GWSSB भर्ती परीक्षा ऑब्जेक्टिव मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी।

विषयप्रश्नअंक
जनरल स्टडीज100100
संबंधित विषय200200
कुल300300

परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और संबंधित इंजीनियरिंग विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

GWSSB Recruitment 2026: सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

GWSSB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

  • सामान्य और अनारक्षित वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।
  • गुजरात मूल के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

GWSSB Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  2. “Assistant Engineer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सब्मिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सिविल इंजीनियर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

मैकेनिकल इंजीनियर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी इंजीनियरिंग नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now