भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली ने 40 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट erp.iisermohali.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
सुपरिटेंडेंट इंजीनियर :
- सिविल इंजीनियरिंग में फर्स्ट डिवीजन के साथ बी.ई./बी.टेक की डिग्री।
- 5 से 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस।
डिप्टी रजिस्ट्रार :
- मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
- 5 साल का प्रशासनिक अनुभव जरूरी है।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट :
- कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
- 4 सालों का कार्यालय अनुभव और 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी जरूरी है।
अटेंडेंट :
- 10वीं पास या 3 वर्षीय डिप्लोमा।
- संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव।
एज लिमिट :
वर्ग के अनुसार अधिकतम 50 – 56 साल
फीस :
- सामान्य, ओबीसी – एनसीएस : 1100 + 18% GST मिलाकर 1298 रुपए
- ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए + 18% GST मिलाकर 708 रुपए
- एससी, एसटी, दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन टेस्ट/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू के बेसिस पर
सैलरी :
लेवल – 1 – लेवल – 13 के अनुसार
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट erp.iisermohali.ac.in पर जाएं।
- अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें।
- “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें)।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अगर फीस लागू है तो ऑनलाइन पेमेंट करें।
- फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।