JAC Delhi Counselling 2026 शुरू: यहां जानें आवेदन की अंतिम तिथि, फीस और पूरा प्रोसेस

जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) ने JAC Delhi Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मई 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 जून 2026 निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jac.delhi.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

✅ सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
✅ होमपेज पर दिए गए “JAC Delhi Counselling 2026” लिंक पर क्लिक करें।
✅ नए पेज पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
✅ इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
✅ निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
✅ सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
✅ भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क

JAC Delhi Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन-कम-काउंसलिंग फीस ₹1500 + ट्रांजैक्शन चार्ज निर्धारित किया गया है। भुगतान के दौरान उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। फीस जमा करने के बाद जनरेट हुए चालान का प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now