इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत नेवल मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (NMRL) ने बीई/बीटेक और एमएससी छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को वास्तविक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।
इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने निर्धारित की गई है और इसकी शुरुआत 1 जुलाई 2026 से होगी। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
किन विषयों के छात्र कर सकते हैं आवेदन
एमएससी छात्रों के लिए विषय
- केमिस्ट्री
- बायोटेक्नोलॉजी
- फिजिक्स
बीई/बीटेक छात्रों के लिए विषय
- केमिकल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन
- कंप्यूटर साइंस / आईटी
स्टाइपेंड
चयनित छात्रों को ₹5,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक के फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- एमएससी के सेकंड ईयर के छात्र आवेदन के पात्र होंगे।
- इंजीनियरिंग छात्रों के पिछले सेमेस्टर में कम से कम 7.0 CGPA होना जरूरी है।
- साइंस पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के प्रथम वर्ष में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु – 25 वर्ष
जरूरी दस्तावेज
- आवेदन फॉर्म
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- कॉलेज परमिशन लेटर
- पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट
- अन्य जरूरी दस्तावेज
ऐसे करें आवेदन
- DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- DRDO NMRL Internship 2026 आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
- आवेदन फॉर्म पर हस्ताक्षर करें।
- आवेदन फॉर्म ईमेल के माध्यम से भेज दें।
ईमेल आईडी: mmg.nmrl@gov.in
ऑनलाइन आवेदन लिंक
रिसर्च और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह इंटर्नशिप अच्छा अवसर हो सकती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।