KVS Samvida Sathi Recruitment 2026
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए KVS Samvida Sathi Portal शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में अस्थायी एवं संविदा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों में निकलने वाली संविदा भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत PGT, TGT, PRT, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, स्पोर्ट्स कोच, स्पेशल एजुकेटर सहित कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा केवल इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पोर्टल का नाम | KVS Samvida Sathi Portal |
| संगठन | Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) |
| नौकरी का प्रकार | संविदा / अस्थायी भर्ती |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| आयु सीमा | 18 से 65 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | samvida-sathi.kvs.gov.in |
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Age Limit
केंद्रीय विद्यालय संविदा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Education Qualification
PGT (Post Graduate Teacher)
- संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed डिग्री अनिवार्य।
TGT (Trained Graduate Teacher)
- संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक।
- B.Ed डिग्री आवश्यक।
- CTET Level-2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
PRT (Primary Teacher)
- 12वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
- D.El.Ed योग्यता आवश्यक।
- CTET Level-1 पास होना चाहिए।
Computer Instructor
- B.Tech / BCA / MCA / PGDCA या कंप्यूटर साइंस में समकक्ष योग्यता।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- इंटरव्यू
- अनुभव एवं योग्यता
How To Apply KVS Samvida Sathi Recruitment 2026
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले KVS के आधिकारिक संविदा साथी पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
- सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- “Agree / Accept” पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करें।
- सफल रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें।
- अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
| KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Apply Online | Click Here |
| KVS Vacancy Details | Click Here |
| Official Website | https://samvida-sathi.kvs.gov.in/ |
| Join Telegram | Nsguruji |
| Subscribe Youtube channel | Ns Guruji |