Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026: राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती जिलेवार जारी की जाती है, इसलिए प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित रहती है। उचित मूल्य की रिक्त एवं नवसृजित दुकानों के नवीन आवंटन हेतु ऑफलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 |
| भर्ती प्रकार | सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन डीलर चयन |
| राज्य | राजस्थान |
| पद का नाम | राशन डीलर / उचित मूल्य दुकान संचालक |
| योग्यता | न्यूनतम 12वीं पास |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन / ब्लॉक स्तर पर आवेदन |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची (बिना परीक्षा) |
| नोटिफिकेशन स्थिति | जारी |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | अलग-अलग जिलों के अनुसार निर्धारित |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30-04-2026 |
| आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष (ऊपरी सीमा स्थानीय नियम अनुसार) |
| विभाग का नाम | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार |
| आधिकारिक वेबसाइट | food.raj.nic.in |
Ration Dealer Recruitment 2026 ki last date kab hain
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Application Fee
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Age Limit
| आयु विवरण | जानकारी |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 45 वर्ष |
| आयु गणना | आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर |
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Educational Qualification
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर में RSCIT डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। यदि स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं तो 12वीं पास अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदक उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए, जहां के उपभोक्ताओं को राशन वितरण किया जाना है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में आवेदक संबंधित पंचायत के किसी ग्राम या वार्ड का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्र में दी गई जानकारी और विभागीय नियमों के आधार पर किया जाएगा।
How to Apply Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद संबंधित जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। आवेदन फॉर्म जिला रसद कार्यालय से कार्यालय समय में ₹100 के भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र में दी गई घोषणाओं के संबंध में ₹50 के नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र संलग्न करना आवश्यक है। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर जमा करवाना होगा।
Ration Dealer Recruitment 2026 ki last date kab hain
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Important Links
| लिंक विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Last Date Form | प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग |
| Official Notification | उदयपुर प्रथम, उदयपुर द्वितीय, |
| Official Website | food.rajasthan.gov.in |







