Rajasthan SET 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित संपूर्ण जानकारी देखें

Published On: June 13, 2026
Follow Us
Rajasthan SET Online Form 2026

यदि आप राजस्थान में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (University of Kota) ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (Rajasthan SET 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार राजस्थान एसएसओ (SSO) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन 06 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

Rajasthan SET 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाUniversity of Kota (UOK)
परीक्षा का नामRajasthan State Eligibility Test (SET) 2026
परीक्षा स्तरराजस्थान राज्य स्तरीय
उद्देश्यसहायक प्रोफेसर/लेक्चरर बनने की पात्रता निर्धारित करना
कुल विषय35 विषय
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.uok.ac.in

Rajasthan SET 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी12 जून 2026
आवेदन प्रारंभ14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि06 सितंबर 2026
परिणामबाद में घोषित किया जाएगा

Rajasthan SET 2026 आयु सीमा

राजस्थान SET 2026 के लिए किसी भी प्रकार की अधिकतम या न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। सभी आयु वर्ग के योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan SET 2026 आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग / SBC / OBC (क्रीमी लेयर) / अन्य राज्य₹1500
EWS / OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) / SBC (राजस्थान)₹1200
SC / ST (राजस्थान) एवं सभी दिव्यांग उम्मीदवार₹750

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Rajasthan SET 2026 शैक्षणिक योग्यता

✔ सामान्य एवं EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

✔ OBC (NCL), SC, ST, दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

✔ अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

✔ उम्मीदवार केवल अपने स्नातकोत्तर विषय में ही परीक्षा दे सकते हैं।

Rajasthan SET 2026 परीक्षा पैटर्न

राजस्थान SET परीक्षा में कुल दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।

Paper-I

  • प्रश्नों की संख्या: 50
  • कुल अंक: 100
  • प्रति प्रश्न अंक: 2
  • विषय: शिक्षण एवं अनुसंधान अभिरुचि (Teaching & Research Aptitude)
  • अवधि: 1 घंटा

Paper-II

  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • कुल अंक: 200
  • प्रति प्रश्न अंक: 2
  • विषय: अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषय
  • अवधि: 2 घंटे

महत्वपूर्ण बिंदु

  • दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी।
  • दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
  • परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। भाषा विषयों के प्रश्न संबंधित भाषा में होंगे।

Rajasthan SET 2026 परीक्षा तिथि

राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का आयोजन 06 सितंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। सभी 35 विषयों की परीक्षा एक ही दिन आयोजित होगी।

Rajasthan SET Certificate Validity

Rajasthan SET 2026 का प्रमाण पत्र आजीवन (Lifetime) वैध रहेगा। हालांकि यह केवल राजस्थान राज्य के भीतर सहायक प्रोफेसर/लेक्चरर भर्ती के लिए मान्य होगा।

Rajasthan SET 2026 आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान SET 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। अभ्यर्थी स्वयं या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर अपनी SSO ID बनाएं।
  2. SSO ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  3. Recruitment Portal पर जाएं।
  4. e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  7. “State Eligibility Test (SET) – 2026” का चयन करें।
  8. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  9. अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करें।
  10. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

SET Apply Online Link Apply Now (14 June 2026)
SET Notification LinkNotification
शिक्षा विभाग की सभी अपडेटLive Update
Join WhatsApp Group Join Now
SET Official Website www.uok.ac.in

FAQs

Rajasthan SET 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान SET 2026 के ऑनलाइन आवेदन 14 जून 2026 से शुरू होंगे और 15 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

Rajasthan SET 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

राजस्थान SET 2026 का आयोजन 06 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

क्या Rajasthan SET 2026 में आयु सीमा निर्धारित है?

नहीं, इस परीक्षा के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

क्या अंतिम वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, अंतिम वर्ष के विद्यार्थी एवं परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan SET प्रमाण पत्र कितने समय तक मान्य रहेगा?

Rajasthan SET प्रमाण पत्र आजीवन वैध रहेगा और राजस्थान राज्य में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now