Rajasthan Scholarship 2026-27: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक करें आवेदन

Rajasthan Scholarship 2026-27: राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति को लेकर महत्वपूर्ण खबर है। आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं।

पात्र विद्यार्थी 1 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, विधवा एवं परित्यक्ता मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना, देवनारायण छात्रा योजनाएं, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना सहित कई योजनाओं को शामिल किया गया है।

Rajasthan Scholarship 2026-27: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
शैक्षणिक वर्ष2026-27
आवेदन शुरू1 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
विभागकॉलेज शिक्षा राजस्थान

कौन-कौन सी योजनाएं शामिल हैं?

राजस्थान छात्रवृत्ति 2026-27 में प्रमुख रूप से निम्न योजनाएं शामिल हैं:

  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
  • विधवा एवं परित्यक्ता मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना
  • देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना
  • देवनारायण छात्रा प्रोत्साहन राशि योजना
  • कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
  • बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना
  • जनजाति एवं सहारिया छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा संबंधी आर्थिक सहायता योजनाएं

Rajasthan Scholarship 2026-27 आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को अपनी SSO ID से लॉगिन करना होगा। इसके बाद Citizen Apps में “Scholarship (CE)” विकल्प के माध्यम से संबंधित छात्रवृत्ति योजना का चयन करके आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन से पहले विद्यार्थी जन आधार, मूल निवास, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

ध्यान दें: अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं की पात्रता और आवश्यक दस्तावेज अलग हो सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित योजना की आधिकारिक जानकारी जरूर पढ़ें।

Important Links

Short Notice :- Click Here

Online Apply: SSO Rajasthan Portal
Official Website: HTE Rajasthan
Last Date: 30 नवंबर 2026

Join WhatsApp Join Telegram