राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 जारी होने के बाद अब BSTC 1st Upward Movement Result 2026 भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने कॉलेज अपग्रेडेशन (Upward Movement) के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना नया कॉलेज आवंटन ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
यदि आपको पहले चरण में कोई कॉलेज आवंटित हुई थी लेकिन आपने अपनी पसंद की बेहतर कॉलेज के लिए Upward Movement का विकल्प चुना था, तो अब आप अपने लॉगिन के माध्यम से यह देख सकते हैं कि आपका कॉलेज बदला है या नहीं। जिन उम्मीदवारों को नई कॉलेज आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा।
इस लेख में हम आपको BSTC College Allotment List 2026, Upward Movement Result, रिपोर्टिंग प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियां और रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बता रहे हैं।
Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Latest Update
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 काउंसलिंग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। विभाग ने पहले चरण की कॉलेज अलॉटमेंट सूची जारी करने के बाद अब First Upward Movement Result भी जारी कर दिया है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से उन अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के अनुसार बेहतर कॉलेज आवंटित किए गए हैं जिन्होंने पहले चरण में प्रवेश शुल्क जमा कर दिया था तथा निर्धारित समय में Upward Movement के लिए आवेदन किया था।
अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना नया कॉलेज अलॉटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कॉलेज में बदलाव हुआ है तो उम्मीदवारों को पुराने कॉलेज की बजाय नई कॉलेज में ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | Rajasthan Pre D.El.Ed. (BSTC) 2026 |
| कोर्स | 2 वर्षीय D.El.Ed. |
| आयोजन संस्था | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| परीक्षा तिथि | 20 मई 2026 |
| परिणाम जारी | 10 जून 2026 |
| प्रथम कॉलेज अलॉटमेंट | 20 जून 2026 |
| Upward Movement आवेदन | 03 से 04 जुलाई 2026 |
| Upward Movement Result | 07 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2026.com |
BSTC Upward Movement Result 2026 क्या है?
राजस्थान BSTC काउंसलिंग के दौरान कई अभ्यर्थियों को उनकी पहली पसंद का कॉलेज नहीं मिल पाता। ऐसे उम्मीदवारों को विभाग द्वारा Upward Movement का अवसर दिया जाता है।
इस प्रक्रिया में पहले से कॉलेज प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी बेहतर कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर बेहतर कॉलेज उपलब्ध होती है, तो उम्मीदवार का कॉलेज अपग्रेड कर दिया जाता है।
ध्यान रखें कि यदि आपका कॉलेज अपग्रेड हो जाता है तो आपको नई कॉलेज में ही प्रवेश लेना होगा। पुराना कॉलेज स्वतः निरस्त माना जाएगा।
Upward Movement Result जारी होने के बाद क्या करें?
यदि आपका कॉलेज बदल गया है, तो आपको सबसे पहले अपना नया College Allotment Letter डाउनलोड करना चाहिए।
इसके बाद निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। रिपोर्टिंग के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं। सत्यापन पूरा होने के बाद आपको Provisional Admission Slip भी डाउनलोड करनी होगी।
समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग नहीं करने वाले उम्मीदवारों का प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
Rajasthan BSTC Counselling 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| प्रथम कॉलेज अलॉटमेंट | 20 जून 2026 |
| फीस भुगतान | 20 जून से 27 जून 2026 |
| प्रथम रिपोर्टिंग | 20 जून से 29 जून 2026 |
| Upward Movement आवेदन | 03 जुलाई से 04 जुलाई 2026 |
| Upward Movement Result | 07 जुलाई 2026 |
| नई कॉलेज में रिपोर्टिंग | 07 जुलाई से 09 जुलाई 2026 |
Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 कैसे चेक करें?
यदि आपने BSTC Counselling 2026 में भाग लिया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना कॉलेज अलॉटमेंट देख सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर BSTC College Allotment List / Upward Movement Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
Step 4: Login बटन पर क्लिक करें।
Step 5: आपकी स्क्रीन पर आवंटित कॉलेज की जानकारी दिखाई दे जाएगी।
Step 6: कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें तथा उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
कॉलेज रिपोर्टिंग के समय जरूरी दस्तावेज
रिपोर्टिंग के दौरान निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाएं—
- BSTC Score Card 2026
- College Allotment Letter
- 10वीं की अंकतालिका
- 12वीं की अंकतालिका
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- फीस जमा करने की रसीद
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित फोटो कॉपी साथ रखें।
यदि कॉलेज आवंटित नहीं हुई तो क्या करें?
यदि आपको अभी तक किसी कॉलेज में सीट नहीं मिली है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। विभाग रिक्त सीटों के आधार पर आगे भी काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित कर सकता है।
ऐसे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें तथा किसी भी नई सूचना को नजरअंदाज न करें। कई बार सीटें खाली रहने पर अतिरिक्त काउंसलिंग या विशेष आवंटन प्रक्रिया भी आयोजित की जाती है।
BSTC Admission के बाद किन बातों का विशेष ध्यान रखें?
- रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- कॉलेज अलॉटमेंट लेटर की एक से अधिक कॉपी निकाल लें।
- फीस भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें।
- यदि कॉलेज अपग्रेड हुआ है तो केवल नई कॉलेज में ही रिपोर्ट करें।
- Admission Slip डाउनलोड करना न भूलें।
- अपने मोबाइल नंबर और ईमेल को सक्रिय रखें।
- किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Important Links
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| BSTC College Allotment List 2026 | Release |
| Rajasthan BSTC 1st Upward Movement Result 2026 | Click Here |
| Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 Check | Click Here Click Here |
| Fee Payment Link | Click here |
| Official Website | https://predeledraj2026.com/ |
निष्कर्ष
राजस्थान BSTC College Allotment List 2026 एवं First Upward Movement Result जारी होने के साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। जिन उम्मीदवारों का कॉलेज अपग्रेड हुआ है, वे बिना देरी किए अपना नया अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
जो अभ्यर्थी अभी भी किसी कॉलेज का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विभाग द्वारा आगे सीटों की उपलब्धता के अनुसार अन्य चरण भी आयोजित किए जा सकते हैं। इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
FAQs
Q. Rajasthan BSTC College Allotment List 2026 कब जारी हुई?
Ans: प्रथम चरण की कॉलेज अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 को जारी की गई थी।
Q. BSTC 1st Upward Movement Result कब जारी हुआ?
Ans: 07 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
Q. नई कॉलेज में रिपोर्टिंग कब करनी होगी?
Ans: 07 जुलाई से 09 जुलाई 2026 के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी।
Q. College Allotment कैसे चेक करें?
Ans: आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की सहायता से कॉलेज अलॉटमेंट देखा जा सकता है।
Q. अगर कॉलेज नहीं मिली तो क्या करें?
Ans: आगे की काउंसलिंग एवं रिक्त सीटों से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।