Punjab and Sind Bank Recruitment 2026: 635 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिस के 635 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।

aprentice job in bank

इस भर्ती अभियान के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में पदों को भरा जाएगा। ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव हासिल करने का अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 total post: वैकेंसी डिटेल्स

राज्यवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

राज्यपदों की संख्या
उत्तर प्रदेश100
पंजाब90
हरियाणा50
बिहार40
दिल्ली (NCT)30
महाराष्ट्र30
राजस्थान30
आंध्र प्रदेश20
तमिलनाडु20
तेलंगाना20
पश्चिम बंगाल20
अन्य राज्य165
कुल पद635

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 Qualification: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

इसके अलावा उम्मीदवारों को निम्न शर्तें भी पूरी करनी होंगी:

  • पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।
  • 1 वर्ष या उससे अधिक कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
  • ग्रेजुएशन पूरा किए हुए 5 वर्ष से अधिक समय नहीं होना चाहिए।
  • संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और समझना जरूरी है।

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 age limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 selection process: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 Fee: आवेदन शुल्क

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹200
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी₹100

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 salery: स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 Documents: जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • ग्रेजुएशन मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 How to Apply : आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें।
  7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

बैंकिंग क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now