भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया और भारत का प्रथम नागरिक होता है। राष्ट्रपति के पास भारतीय सशस्त्र सेना की भी सर्वोच्च कमान होती है। भारत का राष्ट्रपति लोक सभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुना जाता है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।
भारत सरकार के सभी कार्यकारी कार्य औपचारिक रूप से राष्ट्रपति के नाम पर किए जाते हैं। राष्ट्रपति को केवल एक नाममात्र कार्यकारी बनाया गया है, वास्तविक कार्यकारी प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद है। दूसरे शब्दों में, राष्ट्रपति को प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह के साथ उसकी शक्तियां और कार्य का कार्यान्यवन करना होता है। वह भारत के रक्षा बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं।
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची
क्र. सं. | राष्ट्रपति का नाम | अवधि |
1 | डॉ राजेंद्र प्रसाद | 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 |
2 | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1962 से 13 मई 1967 |
3 | डॉक्टर जाकिर हुसैन | 13 मई 1967 से 3 मई 1969 |
4 | वराहगिरी वेंकट गिरि | 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 |
5 | मोहम्मद हिदायतुल्लाह | 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 |
6 | वराहगिरी वेंकट गिरि | 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 |
7 | फखरुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त 1974 से 11 फ़रवरी 1977 |
8 | बासप्पा दनप्पा जट्टी | 11 फ़रवरी 1977 से 25 जुलाई 1977 |
9 | नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 |
10 | ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 |
11 | रामास्वामी वेंकटरमण | 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 |
12 | शंकर दयाल शर्मा | 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 |
13 | कोचेरिल रमन नारायणन | 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 |
14 | डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम | 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 |
15 | प्रतिभा पाटिल | 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 |
16 | प्रणब मुखर्जी | 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 |
17 | श्री राम नाथ कोविंद | 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 |
18 | द्रौपदी मुर्मू | 25 जुलाई 2022 से अभी तक |