परिभाषा :-ऐसा वाक्यांश जिसका शाब्दिक अर्थ कुछ और, परन्तु वास्तविक अर्थ कुछ और होता है।
आँखों पर मुहावरे – Aankhon Par Muhavare
आँखों पर मुहावरे (Aankhon Par Muhavare) नीचे दिए गए हैं –
- आँखें खुलना – होश आना, सावधान होना।
- आँखें चार होना – आमने-सामने होना।
- आँखें मूँदना – मर जाना।
- आँखें चुराना – नज़र बचाना, अपने को छिपाना।
- आँखों में खून उतरना – अधिक क्रोध करना।
- आँखों में गड़ना – किसी वस्तु को पाने की उत्कट लालसा।
- आँखें फेर लेना – उदासीन हो जाना।
- आँख मारना – इशारा करना।
- आँखों में धूल झोंकना – धोखा देना।
- आँखें बिछाना – प्रेम से स्वागत करना।
- आँखों का काँटा होना – शत्रु होना।
- आँख उठाना – हानि पहुँचाने की दृष्टि से देखना
- आँखें ठंडी होना – इच्छा पूरी होना।
- आँख दिखाना – क्रोध प्रकट करना।
- आँखों पर बिठाना – आदर करना।
- आँख भर आना – आँसू आना।
- आँखों में धूल डालना – धोखा देना।
- आँखें लड़ना – देखादेखी होना, प्रेम होना।
- आँखें लाल करना – क्रोध की नजर से देखना।
- आँखें थकना – प्रतीक्षा में निराश होना।
- आँखों में चर्बी छाना – घमंडी होना।
- आँखों में खटकना – बुरा लगना।
- आँखें नीली-पीली करना – नाराज होना
- आँख का अंधा होना – मूर्ख धनवान होना।
- आँखों की किरकिरी होना – शत्रु होना
- आँखों का प्यारा या पुतली होना – बहुत प्यारा होना।
- आँखों का पानी ढल जाना – लज्जारहित हो जाना।
- आँखें सेंकना – किसी की सुन्दरता देख आँखें जुड़ाना।
- आँखें आना – आँख में एक प्रकार की बीमारी होना।
- आँखें गड़ाना – दिल लगाना, इच्छा करना।
- आँखें लगना – प्रेम करना, जरा-सी नींद आना।
- आँख रखना – ध्यान रखना।
- आँख में पानी रखना – शर्म-लिहाज होना।
- आंख दिखाना – डराना या गुस्सा प्रकट करना।
- आंख का तारा – बहुत प्यारा या प्रिय होना।
- आंखों पर बिठाना – आदर करना।
- आंखें फेरना – नज़र बदलना।
- आंखें बिछाना – बेसब्री से प्रतीक्षा करना या प्रेम से स्वागत करना।
- आंख भर आना – आंसू आना।
- आंखों में धूल डालना – धोखा देना।
- आंखें लड़ना – प्रेम होना।
- आंखें लाल करना – क्रोध की नज़र से देखना।
- आंखें थकना – प्रतीक्षा में निराश होना।
- आंख आना – आंख में लाली और सूजन होना।
- आंख मारना – एक आंख की पलक झपकाकर इशारा करना।
- आंखमिचौनी करना – एक-दूसरे को झांसा देना या हेराफेरी करना।
- आंखें बंद होना – मृत्यु होना।
- आंखें चुराना – सामने न आना।
- आंखों पर परदा पड़ना – सच्चाई को न देख पाना या अज्ञान व अंधकार छाना।