DRDO Jobs for BTech Students
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के अंतर्गत आने वाली डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (DLRL), हैदराबाद ने 75 पेड इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹30,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी।
वैकेंसी विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग | 40 |
| कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग | 25 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 10 |
| कुल पद | 75 |
कैटेगरी वाइज पद
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य (General) | 51 |
| ओबीसी | 8 |
| एससी | 5 |
| एसटी | 4 |
| ईडब्ल्यूएस | 7 |
| कुल | 75 |
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक के फाइनल ईयर में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
DRDO Jobs for BTech Students
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
- ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
- एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया
- मेरिट के आधार पर चयन
- इंटरव्यू (यदि लागू हो)
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
जॉब लोकेशन
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति निम्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में की जा सकती है:
आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- कॉलेज आईडी कार्ड
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- मार्कशीट (तीसरे वर्ष के प्रथम सेमेस्टर तक)
- कॉलेज से NOC / Sponsorship Letter (लेटरहेड पर)
- पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट (चयन के बाद)
DRDO Jobs for BTech Students
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं।
- संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें।
- सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
- आवेदन पत्र निम्न पते पर भेजें:
निदेशक
रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला (DLRL)
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
चंद्रयानगुट्टा लाइन्स, हैदराबाद – 500005
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑफिशियल वेबसाइट: www.drdo.gov.in
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक