बिहार सरकारी नौकरी 2026: 1091 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। Bihar Technical Service Commission (BTSC) ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के 1091 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
लैबोरेटरी असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)252
लैबोरेटरी असिस्टेंट (सिविल इंजीनियरिंग/रूरल इंजीनियरिंग)166
लैबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)166
लैबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)166
लैबोरेटरी असिस्टेंट (साइंस)164
लैबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)146
लैबोरेटरी असिस्टेंट (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग)20
लैबोरेटरी असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल डीजल)4
लैबोरेटरी असिस्टेंट (सिरेमिक इंजीनियरिंग)2
लैबोरेटरी असिस्टेंट (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग)2
लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल इंजीनियरिंग)2
लैबोरेटरी असिस्टेंट (एग्रीकल्चर एंड फार्मेसी)1
कुल पदों की संख्या1091

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 37 साल
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फीस :

  • जनरल,बीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
  • एससी, एसटी (बिहार के स्थायी निवासी): 150 रुपए
  • सभी वर्ग की महिलाएं (बिहार की स्थायी निवासी): 150 रुपए
  • राज्य से बाहर के उम्मीदवार : 600 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

एग्जाम मोडऑनलाइन
टाइपऑब्जेक्टिव
टोटल क्वेश्चन100
टोटल मार्क्स100
ड्यूरेशन2 घंटे
सब्जेक्टजनरल नॉलेजसाइंसमैथमेटिक्सरीजनिंग

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Register” या “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

Scroll to Top