BSTC College Allotment Result 2026: बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें अलॉटमेंट लेटर

Published On: June 20, 2026
Follow Us
BSTC College Allotment Result 2026

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) काउंसलिंग 2026 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने BSTC College Allotment Result 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

कॉलेज आवंटन मेरिट, श्रेणी और अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर किया गया है। जिन उम्मीदवारों को प्रथम चरण में कॉलेज आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा कर रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

BSTC College Allotment Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं—

  1. आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर “College Allotment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Roll Number, Counselling ID और Date of Birth दर्ज करें।
  4. Proceed बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर कॉलेज अलॉटमेंट लेटर दिखाई देगा।
  6. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

कॉलेज फीस जमा करने की अंतिम तिथि

प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 20 जून से 27 जून 2026 तक ₹13,555 की प्रवेश फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

कॉलेज रिपोर्टिंग कब करनी होगी?

कॉलेज आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को 20 जून से 29 जून 2026 तक संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा। निर्धारित समय में रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटन निरस्त किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

कॉलेज रिपोर्टिंग के समय निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाएं—

  • 10वीं एवं 12वीं की मूल मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्तलिखित स्वघोषणा पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • रक्षाकर्मी या पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

BSTC Upward Movement 2026

यदि किसी अभ्यर्थी को आवंटित कॉलेज पसंद नहीं है, तो वह Upward Movement प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कार्यक्रमतिथि
Upward Movement आवेदन03 जुलाई से 04 जुलाई 2026
Upward Movement रिजल्ट07 जुलाई 2026
नई कॉलेज में रिपोर्टिंग07 जुलाई से 09 जुलाई 2026

BSTC Counselling 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधितिथि
काउंसलिंग पंजीकरण11 जून से 16 जून 2026
प्रथम कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट20 जून 2026
फीस भुगतान20 जून से 27 जून 2026
कॉलेज रिपोर्टिंग20 जून से 29 जून 2026
Upward Movement आवेदन03 जुलाई से 04 जुलाई 2026
Upward Movement परिणाम07 जुलाई 2026
द्वितीय अलॉटमेंट सूची13 जुलाई 2026
तृतीय अलॉटमेंट सूची22 जुलाई 2026

BSTC 2026 परीक्षा से जुड़ी जानकारी

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लगभग 6.05 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि करीब 4.97 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 10 जून 2026 को घोषित किया गया था, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई।

Rajasthan BSTC Counselling Result 2026 Important Link

Important Links
BSTC 2026 VMOU Official WebsiteClick Here
Counselling SchedulePDF Download
College Allotment List LinkAvailable Soon
College Reporting NoticePDF Download
College Reporting Form Fill
BSTC College List 2026Click Here

FAQs

Q1. BSTC College Allotment Result 2026 कब जारी हुआ?

Ans. BSTC कॉलेज अलॉटमेंट की प्रथम सूची 20 जून 2026 को जारी की गई है।

Q2. BSTC College Allotment Letter कैसे डाउनलोड करें?

Ans. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि की सहायता से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. कॉलेज फीस कितनी जमा करनी होगी?

Ans. चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,555 की प्रवेश फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

Q4. Upward Movement क्या है?

Ans. यह ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q5. BSTC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans. BSTC 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com है।

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now