मैकेनिकल तौर पर नई टियागो और टियागो CNG में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
टाटा मोटर्स ने नई जनरेशन की अपडेटेड टियागो लॉन्च कर दी है। यह एंट्री-लेवल हैचबैक अब बिल्कुल नए डिजाइन और कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
नई टियागो में पूरी तरह नया फ्रंट फेसिया, नया बंपर और ज्यादा शार्प दिखने वाले LED हेडलैम्प दिए गए हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड LED DRLs और LED फॉग लैंप शामिल हैं।
रियर में कार को स्लिम कनेक्टेड LED टेललाइट्स, नया बंपर, रूफ स्पॉइलर और शार्क-फिन एंटीना दिया गया है। इसके अलावा कार में नए 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
टाटा डिजाइनर्स ने टियागो के इंटीरियर को पूरी तरह नया और मॉडर्न लुक दिया है। कार में नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। साथ ही इसमें सेंटर में 10.25-इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन, नए AC वेंट्स और नया सेंटर कंसोल दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, कूल्ड ग्लव बॉक्स और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ESC और ABS के साथ EBD जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
नई टियागो में पहले वाला ही 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 85 BHP की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
टियागो i-CNG में भी यही 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 74 BHP की पावर देता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं।
कलर ऑप्शन
2026 टाटा टियागो कुल 6 रंगों में उपलब्ध है:
- Daytona Grey
- Pangong Pulse
- Pristine White
- Pure Grey
- Sobo Surge
- Varanasi Vibrance
2026 टाटा टियागो एक्स-शोरूम कीमतें
पेट्रोल MT
- Smart – ₹4.69 लाख
- Pure – ₹5.49 लाख
- Pure+ – ₹5.99 लाख
- Pure+ A – ₹6.49 लाख
- Creative – ₹6.99 लाख
- Creative+ – ₹7.29 लाख
CNG MT
- Smart – ₹5.79 लाख
- Pure – ₹6.49 लाख
- Pure+ – ₹6.99 लाख
- Pure+ A – ₹7.49 लाख
- Creative – ₹7.99 लाख