CGPSC State Engineering Service Recruitment 2026: 46 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹1.77 लाख तक, ऑनलाइन आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 46 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट CGPSC पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने पर आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि आवेदन के दौरान दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, हालांकि पोर्टल शुल्क वापस नहीं होगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री।
  • कुछ पदों के लिए AMIE सर्टिफिकेट अनिवार्य।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणपत्र जरूरी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन शुल्क

  • छत्तीसगढ़ के SC, ST, OBC (NCL) एवं दिव्यांग उम्मीदवार : 300 रुपए
  • सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवार : 400 रुपए

परीक्षा पैटर्न

परीक्षाविषयप्रश्नअंक
पेपर-1 (प्रीलिम्स)जनरल नॉलेज150150
पेपर-2 (प्रीलिम्स)इंजीनियरिंग (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल)150150
मेन्स एग्जामसंबंधित विषय75

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट CGPSC Official Website पर जाएं।
  2. “State Engineering Service Examination 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

Narayan Singh

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now